शनिवार 21 फ़रवरी 2026 - 16:58
लेबनान और सीरिया पर इज़राईली हमले तुरंत रोके जाएं। मिस्र

हौज़ा / मिस्र के विदेश मंत्री बदर अब्दुल आती ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से मांग कि है गज़्ज़ा पट्टी में मानवीय सहायता की अनुमति दें और UNRWA के काम में बाधा न डालें।इस्राईल को लेबनान और सीरिया पर सभी हमले तुरंत रोक देने चाहिए।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,मिस्र के विदेश मंत्री बदर अब्दुल आती ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सत्र में इस्राईल से वेस्ट बैंक में फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों के कब्जे को रोकने का आग्रह किया हैं।मिस्र के विदेश मंत्री बदर अब्दुल-आती ने कहा कि गज़्ज़ा पट्टी में संघर्षविराम का उल्लंघन तुरंत बंद होना चाहिए।

उन्होंने पश्चिम एशिया पर सुरक्षा परिषद में अपनी बात रखते हुए कहा कि गज़्ज़ा पट्टी का प्रशासन करने वाले फ़िलिस्तीनी राष्ट्रीय समिति के सदस्य गज़्ज़ा में प्रवेश कर सकें ताकि संक्रमणकालीन अवधि के दौरान पूरे क्षेत्र में अपने रोज़मर्रा के कार्यों का संचालन कर सकें।

अल जज़ीरा के अनुसार उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि संघर्षविराम की निगरानी और मानवीय सहायता के प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए जल्दी से जल्दी एक अंतर्राष्ट्रीय शांति-स्थापना बल बनाया और तैनात किया जाए।

उन्होंने कहा कि में इस्राईल द्वारा बस्ती विस्तार के निर्णयों की कड़ी निंदा करते हुए कहा,हम आक्रामकों से मांग करते हैं कि वे पश्चिमी किनारे के फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों के कब्जे को रोकें।

अब्दुल आती ने आगे कहा कि “आक्रामकों को ट्रम्प की शांति योजना और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को कमजोर करने से बाज़ आना चाहिए, जो किसी भी भूमि के कब्जे या विलय को वेस्ट बैंक और गज़्ज़ा पट्टी में अस्वीकार करता है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा,हम इस्राईल से चाहते हैं कि वे गज़्ज़ा पट्टी में मानवीय सहायता की अनुमति दें और UNRWA के काम में बाधा न डालें।इस्राईल को लेबनान और सीरिया पर सभी हमले तुरंत रोक देने चाहिए।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha